कैंडिल मार्च निकालकर जागरूकता फैलाई
कानपुर, जून 4 -- कानपुर। जन जागृति मंच ने विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को गुजैनी चौराहा से कैंडल मार्च निकाला। इसका नेतृत्व मंच के अध्यक्ष विनोद मिश्र ने किया। स्टेट बैंक चौराहा गुजैनी से निकाले गए इस कैंडिल मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शुक्रवार को मोतीझील में शंखनाद कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। कैंडल मार्च में प्रमुख रूप से रामगोपाल द्विवेदी, उमेश शुक्ला, राजा यादव, रमेश सिंह चौहान, प्रेम शर्मा, बालकिशन शुक्ला, अशोक द्विवेदी, अशोक शुक्ला, रवि त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह और गोल्डी गुप्ता आदि थे। यह भी पढ़ें- विश्व साइकिल दिवस पर निकाली रैली यह भी पढ़ें- नेहा मुरारी और योगेश जोशी बने पर्यावरण के ध्वजवाहक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.