बरेली, दिसम्बर 21 -- बरेली। अलोक नगर, इज्जतनगर स्थित इंटरडिपेंडेंट बेप्टिस्ट चर्च में क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में कैंडल लाइट सर्विस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम चर्च की वुमेन ऑग्जिलरी ओर सम्पन्न कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विशेष गीत सोनल प्रसाद, मनु कठेरिया, अंशिका सेमुअल तथा उनके ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किए गए, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान विशेष बाइबिल पाठ पिंकी ने किया, जबकि प्रार्थना अंशिका और मीना लेखराज ने कराई। कार्यक्रम में सिस्टर ललिता सेमुअल ने विशेष संदेश दिया, उन्होंने अपने संदेश में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन से दूसरों के जीवन में रोशनी फैलाने का प्रयास करना चाहिए और प्रभु यीशु के प्रेम, सेवा और त्याग के मार्ग पर चलना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सिस्टर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.