प्रयागराज, दिसम्बर 7 -- डायसिस ऑफ लखनऊ चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया की ओर से सेंट पीटर चर्च म्योराबाद में रविवार को कैंडल लाइट सर्विस का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोगों ने भाग लिया। बाइबल का पाठ किया गया। अध्यक्षता पादरी रेव. प्रवीण मैसी ने की। मुख्य अतिथि बिशप दान ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह संसार के अंधकार को दूर करने वाली ज्योति हैं। इसलिए अपने जीवन में प्रेम, शांति और सेवा का प्रकाश जलाए रखें। फादर प्रवीण मैसी ने समाज में समरसता व भाईचारे का आह्वान किया। इस मौके पर मोमबत्तियां जलाकर प्रभु के जन्म की याद में विशेष प्रार्थना की गई। कैंडल लिए लोगों ने प्रभु के निमित्त परिक्रमा की और आशा की ज्योति फैलाने का संदेश दिया। इस मौके पर कलीसिया के लोगों ने एक दूसरे से मिलकर क्रिसमस त्योहार की अग्रिम बधाई दी। इस मौके पर जमुना चर्च...