कैंडल मार्च से पहले कांग्रेस नेताओं को किया हाउस अरेस्ट
गोरखपुर, जुलाई 26 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। दिल्ली की घटना के विरोध और छात्रों के सम्मान में कांग्रेस की ओर से प्रस्तावित कैंडल मार्च से पहले क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि उन्हें पिछले चार दिनों से घरों से बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र पांडेय और एआईसीसी सदस्य स्नेहलता गौतम के आवास पर शनिवार को पुलिस बल तैनात रहा। नेताओं का कहना है कि उन्हें कैंडल मार्च में शामिल होने से रोकने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है। यह भी पढ़ें- कैंडल मार्च से पहले कांग्रेस नेताओं को किया हाउस अरेस्ट पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने कहा कि छात्रों के सम्मान में कै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.