गाजीपुर, मार्च 19 -- दुल्लहपुर। गोरखपुर में सुबह टहलने निकले पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में बुधवार की देर शाम धर्मागतपुर में चौहान समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर राजकुमार चौहान को श्रद्धांजलि दी। अब तक हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। लोगों का कहना था कि एक तरफ प्रदेश से गुंडाराज खत्म करने की बात की जा रही है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के ही जिले में पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या की जाती है। हत्या के चार दिन बीत जाने के बाद भी अब तक शामिल अपराधियों की गिरफ्तार नहीं हो सकी है। कैंडल मार्च निकालने वालों में रामचंद्र चौहान, संतलाल चौहान, पंकज चौहान, धर्मेंद्र चौहान, राहुल चौहान, इंद्रजीत चौहान, संजीव चौहान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्त...