गोरखपुर, मार्च 22 -- पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। राजकुमार चौहान को श्रद्धांजलि देते हुए उनके हत्यारे को फांसी देने की मांग की गई है। शनिवार की शाम जंगल धूसड़, हरसेवकपुर,जंगल सालिकराम और मोहनापुर के चौहान समाज के सैकड़ों लोगों ने हाथ में कैंडल लेकर नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए आक्रोश व्यक्त किया।पादरी बाजार चौराहे पर पहुंचकर लोगों ने राजकुमार को श्रद्धांजलि दी। चौहान समाज के लोगों ने कहा कि राजकुमार चौहान के हत्या से उनका समाज मर्माहत है। उनकी हत्या की साजिश रचने वाले और हत्यारों को पुलिस प्रशासन जल्द फांसी की सजा दे। सभी आरोपियों के घर पर बुल्डोजर चले। इस दौरान अजीत चौहान, अजय सिंह चौहान बृजभूषण चौहान, अरविंद चौहान, प्रमोद चौहान, विपिन सिंह चौहान, शैलेश चौहान, यशवंत चौहान, सूरज चौहान, धीरज चौहान, विशाल चौहान, देवराज चौहान, रामनवल चौह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.