मऊ, जून 25 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। बिहार में नदी कटाव से विस्थापित गरीब परिवारों की आवाज बुलंद करने वाले बिटौली (भोजपुर, बिहार) निवासी सामाजिक कार्यकर्ता भरत भूषण तिवारी के कथित पुलिस एनकाउंटर का मामला गरमाता जा रहा है। इस घटना के विरोध में बुधवार देर शाम मधुबन नगर पंचायत के लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखा गया। दुर्गाशीष दूबे के नेतृत्व में भारी संख्या में एकत्र हुए स्थानीय लोगों ने बनियाबान तिराहा स्थित आम्बेडकर प्रतिमा से लेकर शहीद स्मारक तक एक विशाल कैंडल मार्च निकाला। मधुबन कस्बा स्थित शहीद स्मारक पर प्रदर्शनकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर भरत तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च में शामिल लोगों का दावा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दृश्यों से साफ है कि भरत तिवारी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। यह भी पढ़ें- भरत ति...