पलामू, अप्रैल 1 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। हजारीबाग में नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी एवं निर्मम हत्या के विरोध में हरिहरगंज में बुधवार की शाम में कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया गया। महावीर मंदिर प्रांगण से हरिहरगंज सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शहरवासियों ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई एवं आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करके फांसी की सजा नहीं दिये जाने तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। कैंडल मार्च शहर के मेन रोड होते हुए बाजार क्षेत्र का भ्रमण करके आरसी लाल चौक के पास समाप्त हुआ। राजीव रंजन ने कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चिज नही है, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। कैंडल मार्च में नगर पंचायत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.