कैंडल मार्च को लेकर कांग्रेसियों और पुलिस आमने-सामने, हुई नोंकझोक
संभल, जुलाई 25 -- दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन के दौरान मृतक छात्रों को श्रद्धांजलि देने के लिए शनिवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च पुलिस ने शुरू होने से पहले ही रोक दिया। शहर के चंदौसी चौराहा स्थित कुरुक्षेत्र के सामने कांग्रेस कार्यालय से जैसे ही कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष हाजी आरिफ तुर्की के नेतृत्व में बाहर निकले। पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद मौके पर कुछ देर तक पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच नोकझोंक का माहौल बना रहा। कोतवाल सुधीर पंवार ने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से हाथ जोड़कर कैंडल मार्च नहीं निकालने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि जनपद में धारा 163 लागू है और प्रशासन की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का धरना, प्रदर्शन या जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है। यह भी पढ़ें- लालकुआं: छात्रों पर कथित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.