हजारीबाग, मई 4 -- हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पौता जंगल में हुए तीन व्यक्तियों की हत्या के विरोध में सौहार्द सेवा समिति अध्यक्ष सह शांति समिति सदस्य संजर मलिक एवं समाज सेवी अभिषेक कुमार एवं अन्य ने शनिवार को नगर में कैंडल मार्च के जरिए विरोध जताया। जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इसमें शामिल वहशी दरिंदो को पकड़ कर फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई कर सजा मिले। साथ ही सरकार से मांग की, कि मृतक के परिवार के सदस्यों में से एक को नौकरी एवं उचित मुआवजा दी जाए।लोगों ने पीड़ितों की तस्वीर ले कर न्याय की गुहार लगाते हुए नारे लगा कर विरोध दर्ज किया। साथ ही पत्रकार बंधुओं के साथ हुए शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की। लोगों ने कहा की अब परिवार के लोग सामूहिक क्षमा मांग लिए हैं तो ऐसे में सभी को इन बातों को नं...