मुंगेर, मार्च 8 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। विश्व शांति प्रार्थना दिवस के अवसर पर जमालपुर-मुंगेर पथ स्थित सेंट पॉल चर्च में विशेष प्रार्थना सभा और आराधना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग चर्च परिसर में एकत्र हुए और प्रभु यीशु से विश्व में शांति, प्रेम और भाईचारे की स्थापना की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं ने हाथों में कैंडल जलाकर विश्व के लिए शांति और मानवता के कल्याण का संदेश दिया। प्रार्थना सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि आज दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध और तनाव की स्थिति बनी हुई है। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते टकराव के कारण कई निर्दोष लोगों की जान जा रही है और जानमाल का भारी नुकसान हो रहा है। ऐसी परिस्थितियों में विश्व को शांति, करुणा और मानवता के मार्ग पर चलने की जरूरत है। प्रभु यीशु से प्रार्थन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.