देहरादून, दिसम्बर 19 -- देहरादून। कैंट हाई स्कूल क्लेमेंट टाउन के छात्रों के लिए आधुनिक कंप्यूटर लैब स्थापित की गई है। आईसीआईसीआई फाउंडेशन की ओर से सीएसआर फंड से तैयार लैब का शुक्रवार को ब्रिगेडियर पीजे प्रभाकरण ने उद्घाटन किया। इसमें मुख्य अधिशासी अधिकारी अंकिता सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस दौरान आईसीआईसीआई फाउंडेशन के रीजनल हेड सुरेश कुमार, ब्रांच मैनेजर कपिल बग्गा, नामित सदस्य भूपेंद्र सिंह, महिला चिकित्सा अधिकारी सुनीता कठैत, ऑफिस सुपरिंटेंडेंट आलोक शर्मा, अवर अभियंता बीके गुप्ता, कंसलटेंट अनिल चंद्र बौठियाल, कंप्यूटर प्रोग्रामर अजय पटेल, विद्यालय की प्रधानाचार्या लता पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.