प्रयागराज, मार्च 25 -- छावनी परिषद प्रयागराज के अध्यक्ष ब्रिगेडियर नवनीत डागर व मुख्य अधिशासी अधिकारी नागेश कुमार पांडेय ने बुधवार को कैंट हाई स्कूल परिसर में पौधरोपण किया। ब्रिगेडियर नवनीत डागर ने कहा कि पौधरोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों एवं उपस्थित जनों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...