वाराणसी, अप्रैल 28 -- वाराणसी। कैंट स्थित फुलवरिया गांव में केमिकल युक्त कचरा फेंकने से जानवरों की मौत और विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कैंट पुलिस ने सोमवार को मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पूर्ण यादव का आरोप है कि गांव के ही हीरालाल यादव, उनके पुत्रों और अन्य लोगों की ओर से केमिकल फैक्ट्री संचालित की जा रही है। यहां से निकलने वाला जहरीला कचरा सड़क किनारे फेंका जाता है। कचरे को खाने से कई जानवरों की मौत हो चुकी है, जिससे उसे आर्थिक नुकसान भी हुआ है। बताया गया कि जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के हुकुलगंज इलाके में पड़ोसियों के बीच विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। इससे पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.