वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन से महिला यात्री से बैग चोरी हो गया। बैग में गहनें और 12 हजार रुपये नगदी रखे थे। 22 फरवरी को हुई वारदात के बाद मऊ जंक्शन पर दर्ज शिकायत को कैंट जीआरपी को जांच के लिए स्थानांतरित किया गया। मऊ के मुहम्मदाबाद निवासी नीतू विश्वकर्मा के अनुसार काशी-दादर एक्सप्रेस के बी-1 कोच में कुर्ला से बेल्थरा जा रहीं थीं। वाराणसी जंक्शन पर हाथ धोने के लिए वह वॉशरूम गई थी। वापस लौटने पर उसका बैग गायब था। इसकी सूचना रेलवे हेल्पलाइन नम्बर 139 पर भी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.