कैंट स्टेशन से बीएचयू विश्वनाथ मंदिर (वीटी) तक आना-आना अब और आसान हो गया है। विवि कैंपस में ई-बसों का संचालन गुरुवार से शुरू हो गया।
वाराणसी, जून 12 -- वाराणसी। कैंट स्टेशन से बीएचयू विश्वनाथ मंदिर (वीटी) तक आना-आना अब और आसान हो गया है। विवि कैंपस में ई-बसों का संचालन गुरुवार से शुरू हो गया। पहले चरण में वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (वीसीटीएसएल) ने छह बसों का संचालन शुरू किया है। यह सेवा विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, दर्शनार्थियों और आमजन के लिए परिवहन सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। अभी इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शहर के प्रमुख स्थलों समेत पिंडरा, बाबतपुर, हरहुआ, मार्कंडेय महादेव धाम, पड़ाव, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, रामनगर आदि के लिए होता है। अभी 250 नई ई-बसें वाराणसी को मिलनी हैं। इनके लिए वाराणसी-आजमगढ़ रोड स्थित मड़वा में चार्जिंग स्टेशन बन रहा है, जबकि परेड कोठी और सारनाथ में नए चार्जिंग स्टेशनों को मंजूरी मिल गई है। वीसीटीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.