वाराणसी, अप्रैल 21 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वाराणसी जंक्शन (कैंट स्टेशन) पर मंगलवार को जीआरपी ने 16 लाख की नई करेंसी के साथ युवक को पकड़ा। पूछताछ में वह जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा सका। उसके पास बरामद नगदी आयकर विभाग को सौंप दी गई। आशंका है कि पश्चिमी यूपी में कालाबाजारी के लिए नई करेंसी ले जायी जा रही थी।जीआरपी प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर ने बताया कि कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर नई करेंसी के साथ युवक पकड़ा गया। बताया कि जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम को बेगमपुरा एक्सप्रेस के जनरल कंपार्टमेंट में तिलहर (शाहजहांपुर) निवासी रवि गुलाटी संदिग्ध अवस्था में दिखा। उसके पिट्ठू और ट्रॉली बैग की तलाशी में 10, 20, 50, 100 और 200 रुपये की नई करेंसी की गड्डियां मिलीं। जीआरपी थाने में गिनती में कुल 16 लाख की करेंसी निकली। पूछताछ में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.