वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी। वाराणसी जंक्शन (कैंट) स्टेशन पर मार्च के अंतिम सप्ताह से कोच गाइडेंस सिस्टम लगने शुरू हो जाएंगे। इससे यात्रियों को अपने कोच खोजने में आसानी होगी। स्टेशन के शेड विहीन प्लेटफॉर्म को ढंकने के लिए पांच करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं। यह बातें उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडेय ने कैंट स्टेशन पर गुरुवार को निरीक्षण के दौरान अनौपचारिक बातचीत में कहीं। वह स्टेशन पर यात्री सुविधा और विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। महाप्रबंधक ने एनएसजी-01 दर्जा प्राप्त कैंट स्टेशन पर प्रमुख गाड़ियों का ठहराव देने के प्रति रुचि जताई। इसके पूर्व उन्होंने रोपवे टर्मिनल बिल्डिंग का जायजा लिया। इस परियोजना की कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधियों से यात्रियों की कनेक्टिविटी को लेकर चर्चा की। उन्होंने नई बिल्डिंग स्थित निर्माण वि...