आगरा, अक्टूबर 1 -- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आगरा कैंट स्टेशन पर एक दिन, एक घंटा, एक साथ सामूहिक श्रमदान का आयोजन किया गया। रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (पीयू) सुनील कुमार ने श्रमदान कार्यक्रम में सहभागिता कर स्वच्छता का संदेश दिया। कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में सुबह आठ बजे अभियान की शुरुआत की गई। इसमें अपर मंडल रेल प्रबंधक गिरिश कुमार गुप्ता समेत मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। रेलवे परिसर की साफ-सफाई की गई। रेलयात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। सांस्कृतिक दल ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का महत्व बताया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: मुरादाबाद मंडल में एक साथ चला स्वच्छता अभियान यह भी पढ़ें- Dehradun News: देहरादून रेलवे स्टेशन पर चला स्वच्छता अभियान यह भी पढ़ें- स्व...