वाराणसी, मार्च 19 -- वाराणसी। कैंट (वाराणसी जंक्शन) से बनारस स्टेशन शिफ्ट बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस अब वाराणसी जंक्शन पर नहीं रुकती है। राजगीर तक चलने वाली ट्रेन पहले यहीं से चलती थी। स्टॉपेज खत्म होने से बिहार के यात्रियों को परेशानी होती है। जानकारी के अभाव में वे कैंट पहुंच जाते हैं। चेनपुलिंग करके वे गाड़ी रोकते हैं। दरअसल, इसी महीने वाराणसी से राजगीर जाने वाली बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस को कैंट से बनारस स्टेशन शिफ्ट किया गया। कई यात्रियों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। वे निर्धारित समय पर कैंट स्टेशन पहुंच जाते हैं। स्टॉपेज न होने से ट्रेन रुकती नहीं है। ऐसे में लोग चेनपुलिंग कर उसे रोकते हैं। पिछले कई दिन से यही स्थिति है। बता दें कि जोधपुर जाने वाली मरुधर एक्सप्रेस और अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस का ठहराव कैंट स्टेशन पर किया गया ह...