आगरा, मई 31 -- आगरा कैंट स्टेशन पर मीना समाज सेवा जल समिति द्वारा नि:शुल्क जल सेवा का आयोजन रविवार को किया गया। गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित सेवा के तहत आगरा कैंट स्टेशन से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेनों के यात्रियों को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों के साथ मंडल वाणिज्य निरीक्षक सियाराम मीना, स्टेशन अधीक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने यात्रियों की सुविधा हेतु इस प्रकार की जनहितकारी पहल की सराहना की। पीआरओ संजय गौतम ने कहा कि रेलवे यात्रियों के लिए निरंतर पेयजल सेवा उपलब्ध करा रहा है। यह भी पढ़ें- डांगोवापोसी समेत विभिन्नि स्टेशनों में ट्रेनों के यात्रियों के बीच स्काउटस के कै डेट कर रहें है पेय जल वितरण यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में यात्रियों को मिली राहत ...