कैंट स्टेशन के पार्सल घर में मिला 40 क्विंटल खोया
आगरा, जून 18 -- मिलावटी खोया की बिक्री और निर्माण पर रोक नहीं लग पा रही है। गुरुवार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के पार्सल घर में 80 बोरियों में भरा 40 क्विंटल खोया एफएसडीए टीम ने पकड़ा। पार्सल घर में रखा खोया लावारिस मिला। खोया अत्यंत अस्वच्छ एवं अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में बिना कोल्ड चेन व्यवस्था के खुले रूप में भूमि पर रखा हुआ था। एफएसडीए ने सारा खोया जब्त कर लिया। सहायक आयुक्त खाद्य-2 महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार शाम 7:30 बजे एफएसडीए को सूचना मिली कि आगरा कैंट स्टेशन के पार्सल घर के बाहर संदिग्ध खोया रखा हुआ है। उक्त खोया पर कोई व्यक्ति दावा करने नहीं आ रहा है। जीआरपी भी खोया के स्वामी का पता नहीं लगा सकी है। मौके पर पहुंची एफएसडीए की टीम ने खोया जब्त कर लिया। महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त खोया (मावा) पर यदि किसी व्यक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.