आगरा, जनवरी 22 -- आगरा कैंट रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर अब लोगों को गड्ढों से राहत मिलेगी। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों की लगातार शिकायतों को गंभीरता से लिया है। इसके बाद श्रीराम चौक से अटल चौक तक सड़क मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। यह मार्ग शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल है। लंबे समय से सड़क खराब थी। वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी हो रही थी। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाता था। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। नगर निगम रिपेयरिंग मशीन से गड्ढों को भर रहा है। सड़क को समतल किया जा रहा है। इससे आवागमन सुचारु होगा। नगर निगम के अधिशासी अभियंता दीपांकर सिंह ने बताया कि यह मार्ग अत्यंत व्यस्त है। दिन में यहां यातायात का दबाव अधिक रहता है। यात्रियों को जाम से बचाने के लिए मरम्मत कार्य रात में कराया जा रहा है। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.