वाराणसी, अप्रैल 30 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। वाराणसी जंक्शन (कैंट) से काशी, शिवपुर और लोहता स्टेशनों पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम लगाने का कार्य शुरू हो गया है। इसमें दो स्टेशनों के बीच प्रत्येक किलोमीटर पर सिग्नल लगेंगे, जो स्वचालित होंगे। फिलहाल तीनों सेक्शन में केबलिंग और अन्य तकनीकी कार्य शुरू हो गए हैं। सिस्टम ऑपरेट करने के लिए बिल्डिंग भी जल्द बनेंगी। नए सिस्टम से दो स्टेशनों के बीच हर किलोमीटर की दूरी पर कई गाड़ियां चल सकेंगी। ट्रेनों के आउटर पर खड़ी होने की समस्या भी दूर होगी। यह भी पढ़ें- पटना-लखनऊ वंदे भारत 4 मई से बदले मार्ग से चलाई जाएगी, कई अन्य ट्रेनों का भी रूट बदलास्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली की शुरुआत अभी कैंट या तीनों स्टेशनों से कोई गाड़ी रवाना होने पर जब तक वह अगले स्टेशन पर नहीं पहुंच जाती, तब तक पीछे खड़ी गाड़ी को प्र...