वाराणसी, फरवरी 24 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री कार्यालय के सलाहकार तरुण कपूर ने कैंट स्टेशन से गोदौलिया के बीच निर्माणाधीन रोपवे परियोजना का संचालन जून तक शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित स्टेशनों का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था से प्रगति की जानकारी ली और अप्रैल से ट्रायल रन शुरू कराने को कहा। वह मंगलवार को वाराणसी दौरे पर थे। देर शाम दिल्ली लौटने से पूर्व सलाहकार ने काशी विश्वनाथ धाम, रोपवे परियोजना, रमना स्थित वेस्ट-टु-चारकोल प्लांट तथा शहंशाहपुर स्थित कम्प्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) प्लांट का निरीक्षण कर परियोजनाओं की प्रगति का फीडबैक लिया। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले उनके इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके कार्यक्रम से मीडिया को दूर रखा गया। विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने धाम पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.