वाराणसी, जून 23 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कैंट स्टेशन से गोदौलिया चौराहे तक रोप-वे पर सफर करने के लिए नगद भुगतान पर एक यात्री को 50 रुपये खर्च करने होंगे। वही किसी भी दो स्टेशन में बीच रोप-वे के सफर के लिए दस रुपए देने होंगे। शासन ने बनारस में रोप-वे के किराए पर मुहर लगा दिया है। इसमें खास बात यह है कि 'काशी स्मार्ट पास' बनवाने वाले यात्रियों को किराए में 20 प्रतिशत छूट मिलेगी। पास धारकों को कैंट स्टेशन से गोदौलिया तक का 40 रुपए देना होगा और दो स्टेशनों के बीच आठ रुपए किराया लगेगा। रोप-वे स्टेशनों पर यात्रियों को सामान रखने के लिए दो घंटे तक कोई शुल्क नहीं देना होगा लेकिन इसके बाद 50 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से शुल्क लगेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...