देहरादून, मार्च 2 -- कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बल्लीवाला स्थित वेंडिंग पॉइंट में होली पर्व धूमधाम से मनाया गया। विष्णु अवतार लीला एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर की ओर से कैंट विधानसभा क्षेत्र में बल्लीवाला स्थित वेंडिंग पॉइंट में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत गढ़वाल के प्रसिद्ध लोकगीत "खोली के गणेश" की मंगलध्वनि के हुई। इसके बाद मनमोहक राधा-कृष्ण लीला की प्रस्तुति ने दर्शकों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। विष्णु अवतार लीला एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मंच को जीवंत बनाए रखा। वृंदावन की प्रसिद्ध फूलों की होली की तर्ज पर पुष्प वर्षा के साथ होली खेली गई। गढ़वाल की पारंपरिक ढोल-दमाऊं की थाप पर ' मोल्यार गढ़वाल होलियारों की टीम ' ने रंगारंग प्रस...