देहरादून, मार्च 13 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कैंट विधायक सविता कपूर ने विधानसभा सत्र के दौरान शुक्रवार को 'नियम 300' के अंतर्गत प्रदेश के दिव्यांगजनों के अधिकारों और उनके सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण विषय सदन के पटल पर रखा। उन्होंने सरकार की संवेदनशील नीतियों की सराहना करते हुए दिव्यांगजनों को विकास की मुख्यधारा से और अधिक मजबूती से जोड़ने के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने का सुझाव दिया।विधायक सविता कपूर ने सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि राज्य गठन के 25 वर्ष हो रहे हैं और इन वर्षों में प्रदेश ने विकास के कई आयाम छुए हैं। इसी विकास यात्रा में हमारे दिव्यांग भाई-बहनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, अन्य राज्यों की तर्ज़ पर उत्तराखंड में भी एक अलग 'दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग' का गठन किया जाना चाहिए। उन्होंने सदन में बताया कि लंबे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.