मेरठ, जून 23 -- कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने शास्त्रीनगर में चल रही परिषद की कार्रवाई का विरोध किया है। अमित अग्रवाल का कहना है कि आवास विकास परिषद की कार्रवाई अव्यावहारिक है और अंधेरे में चलाया जाने वाला एक तीर के समान है। आवास विकास के पास शास्त्री नगर योजना संख्या-3 और योजना संख्या-7 दोनों का ही लेआउट नहीं है। कई बार लेआउट मांगने पर भी टाउन प्लानर समेत बाकी अधिकारी लेआउट उपलब्ध नहीं करा सके हैं। कहा कि उत्तर प्रदेश निर्माण एवं विकास उपविधि के अंतर्गत कॉलोनी के विकास के संबंध में बिंदु संख्या (2.2.2) के अंतर्गत जो आवश्यकता दर्शाई गई है, उसमें स्पष्ट रूप से लिखा है कि विकास अनुज्ञा के प्रकरण में आवेदन के साथ की प्लान, लोकेशन प्लान, साइट प्लान, लेआउट, सबडिवीजन योजना को सैटबैक लाइंस सहित प्रस्तुत किया जाएगा एवं सर्विस प्लान, अवसंस्थापना योज...