मेरठ, मार्च 31 -- मंगलवार को कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कंकरखेड़ा क्षेत्र में अपनी विधायक निधि से निर्मित दो महत्वपूर्ण सड़कों का विधि-विधान से नारियल फोड़कर लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों की कुल लागत लगभग 31.10 लाख रुपये है। विधायक अमित अग्रवाल ने सबसे पहले कंकरखेड़ा स्थित टीकाराम कॉलोनी में ऋतिक के मकान से योगेन्द्र के मकान तक इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का लोकार्पण किया। करीब 10 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसके पश्चात विधायक वार्ड-21, जानकी विहार पहुंचे। दो प्रमुख मार्गों के पूर्ण हुए कार्यों का उद्घाटन किया। 21.10लाख खर्च हुए। लोकार्पण के दौरान विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास ही उनकी प्राथमिकता है। भाजपा मंडल अध्यक्ष, स्थानीय पार्षद, मंडल पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और भारी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

हिंदी ...