कैंट विधानसभा में सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण
देहरादून, जून 6 -- कैंट विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण(एमडीडीए) द्वारा वार्ड 42 जीएमएस रोड डामर सड़क का क्षेत्रीय विधायक सविता कपूर ने विधिवत लोकार्पण किया। मौके पर हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैंट विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि कैंट विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। विधायक ने इस कार्य में सहयोग प्रदान करने के लिए पार्षद रेनू देवी समेत सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- कैंट विधानसभा में सड़क निर्माण कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.