कैंट विधानसभा में शिविर में हुआ पेंशन सत्यापन
देहरादून, जून 5 -- देहरादून। प्रदेश सरकार की पहल पर समाज कल्याण विभाग द्वारा कैंट विधानसभा के सभी वार्डों में इन दिनों पेंशन सत्यापन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का उद्देश्य वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं अन्य पेंशन लाभार्थियों को उनके क्षेत्र में ही सत्यापन की सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। कैंट विधायक सविता कपूर ने ताया कि उनके विशेष प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में व्यवस्थित रूप से शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सरल एवं सुगम तरीके से पहुंचाने का है। ताकि किसी भी बुजुर्ग या दिव्यांग व्यक्ति को सत्यापन के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इन शिविरों में बड़ी संख्या में लाभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.