मेरठ, जून 23 -- कैंट विधानसभा क्षेत्र में करीब पांच हजार से अधिक डुप्लीकेट, फर्जी, अनुपस्थित, शिफ्टेड, लापता मतदाताओं का मामला मुख्य निर्वाचन अधिकारी तक पहुंच गाया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को मेरठ के सपा नेता रविंद्र प्रेमी एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराए आंकड़ों के बाद सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने इसकी लिखित शिकायत मुख्य निर्वाचन आयुक्त को देकर जांच कराने की मांग की। कहा कि डुप्लीकेट, फर्जी आदि मतदाताओं के नामों को मतदाता सूची से हटाया जाए। सपा नेता रविंद्र प्रेमी ने बताया कि इसकी शिकायत एआरओ एवं डीएम से भी कर चुके हैं। कैंट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के पोलिंग बूथ संख्या 302 के मतदाता क्रम संख्या 711, 714, 716, 717 पर मतदाता अंकित गिरी पिता का नाम रविंद्र गिरी उम्र 31 वर्ष निवासी मकान नंबर 8 दर्ज है। यह भी पढ़ें- सपा ने अयो...