अयोध्या, फरवरी 12 -- अयोध्या। 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र कैंट क्षेत्र से संबंधित क्षेत्र में गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक विद्युत उपकेन्द्र कैंट फीडर की सप्लाई बंद रहेगी। सहायक अभियंता दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा आचार्य नरेन्द्रदेव उपरिगामी सेतु की सर्विस लेन के किनारे नाले का निर्माण कार्य कराया जाना है। इसके लिए 33केवी कैंट फीडर की आपूर्ति 12 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 5.30 बजे तक पूर्ण रूप से बंद रहेगी। विद्युत उपकेन्द्र कैंट को विद्युत आपूर्ति वैकल्पिक स्रोत के माध्यम से की जाएगी। ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.