अयोध्या, अप्रैल 28 -- अयोध्या, संवाददाता। अयोध्या कैंट विद्युत उपकेन्द्र पर मंगलवार को विद्युत उपकरणों की मरम्मत और चेकिंग के कारण करीब पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजली न रहने से विद्युत उपकेन्द्र से जुड़े फीडरों अंजनीपुरम, बिग बाजार और शक्तिनगर से सम्बन्धित कालोनियों और मोहल्लों में बिना बिजली के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।शक्तिनगर कालोनी के रहने वाले सर्वजीत यादव ने बताया कि उनके रिश्तेदारी में शादी का कार्यक्रम चल रहा है। बिजली न रहने के कारण जेनरेटर किराये पर लगवाना पड़ा जिससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ गया। वहीं घर में बीमार लोगों और महिलाओं को पंखे झलकर गर्मी से राहत पाने को मजबूर होना पड़ा। यह भी पढ़ें- आंधी ने बिगाड़ी बिजली व्यवस्था, घंटों गुल रही बिजली हालांकि कटौती की सूचना पूर्व में होने से लोगों ने पानी स्टोर क...