शाहजहांपुर, फरवरी 12 -- कैंट इलाके की जर्ज़र हो चुकी सड़क की मरम्मत कराये जाने के लिए छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार ने ब्रिगेडियर भरत सिंह रावत को पत्र दिया, गजेंद्र गंगवार ने मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज के अंतर्गत आने वाली मौलाना आजाद रोड की रिपेयरिंग जो काफ़ी खराब हो चुकी है। इस रोड पर शहीद संग्रहालय, एनसीसी ऑफिस, एसपी आवास, व मऊ कैंट गांव जाने का रास्ता भी है। ब्रिगेडियर भरत सिंह रावत ने गजेंद्र गंगवार को जर्ज़र रोड रिपेयरिंग का आश्वासन दिया, जिस पर गजेंद्र गंगवार ने बताया कि उम्मीद है इस साल ही मौलाना आजाद रोड की रिपेयरिंग का कार्य करवा दिया जाएगा l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.