कैंट-मोहनसराय चौड़ीकरण के लिए तोड़े गए आठ भवन
वाराणसी, मई 10 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कैंट-मोहनसराय मार्ग चौड़ीकरण के लिए रविवार को पीडब्ल्यूडी की तरफ से ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान बौलिया तिराहे और लहरतारा के पास आठ भवनों को ध्वस्त किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात रहे। यह भी पढ़ें- वाराणसी दालमंडी में हथौड़े और जेसीबी चला गिराए 20 भवन, 25 अन्य पर भी गिरेगी गाजचौड़ीकरण कार्य का विवरण कैंट से मोहनसराय तक के 11.180 किमी मार्ग का 400 करोड़ से ज्यादा की लागत से चौड़ीकरण कराया जा रहा है। इसमें लहरतारा से बौलिया तिराहे तक फोरलेन और यहां से मोहनसराय तक सिक्सलेन सड़क बननी है। सिक्सलेन सड़क का काम लगभग पूरा हो गया है। बौलिया तिराहे से लहरतारा तक फोरलेन का कार्य चल रहा है। सड़क की निर्धारित चौड़ाई 26 मीटर (दोनों तरफ 13-13 मीटर) के दाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.