वाराणसी, अप्रैल 16 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कैंट-मोहनसराय मार्ग चौड़ीकरण के लिए गुरुवार को ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। बौलिया तिराहे पर सुबह शुरू हुए अभियान में 20 भवन तोड़े गए। इन भवनों के आगे का कुछ हिस्सा भीटा और पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्जा करके बनाया गया था। सुरक्षा के मद्देनजर भारी फोर्स मुस्तैद रही। कैंट से मोहनसराय तक 11.180 किमी लम्बी सड़क का 412 करोड़ से चौड़ीकरण कराया जा रहा है। परियोजना के तहत मोहनसराय से बौलिया तिराहे तक 10.200 किमी सिक्सलेन और इससे आगे लगभग एक किमी फोरलेन सड़क बनाई जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि काम करीब 96 फीसदी पूरा हो चुका है। यह भी पढ़ें- सड़क चौड़ीकरण के लिए भवन को किया ध्वस्त बौलिया तिराहे के आसपास चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे 25 से ज्यादा भवनस्वामियों को पीडब्ल्यूडी ने पहले ही नोटिस दिया था। इनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.