कैंट में स्टंट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा
बरेली, मई 18 -- कैंट क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर स्टंटबाजी करने वालों, शराब पीकर वाहन चलाने वालों और संदिग्ध रूप से घूमने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान आठ बाइक सीज की गईं, जबकि 153 से अधिक वाहनों के चालान किए गए। कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि शनिवार रात 10 बजे से 12 बजे के बीच कैंट क्षेत्र के चार स्थानों पर नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाइक और कार से स्टंट करने वाले युवकों के साथ शराब के नशे में वाहन चलाने वालों को रोककर जांच की गई। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए चालान किए। संदिग्ध लगने वाले लोगों से पूछताछ की गई और उनके दस्तावेज भी चेक किए गए। अभियान के दौरान 13 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाना कैंट लाया गया। सत्यापन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.