कानपुर, मई 9 -- चकेरी। कैंट में शनिवार सुबह एक वृद्ध महिला का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका की पहचान की और परिजनों को सूचित किया। वहीं मृतका के बेटे ने आपराधिक घटना की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार किसी वाहन की टक्कर से महिला की मौत होने की आशंका है। कैंट की गंगाघाट चौकी प्रभारी सन्नो वर्मा ने बताया उन्हें शांति पथ तिराहे पर एक महिला घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस को जांच में महिला के हाथ में मुन्नी देवी नाम का टैटू गुदा मिला। वहीं सामान की तलाशी में आधार कार्ड से उसकी पहचान बदायूं निवासी मुन्नी देवी के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। बेटे सत्यवीर के अनुसार उनकी मां 55 वर्षीय मुन्नी देवी उरई के किसी गांव में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की बात कहकर ट्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.