कानपुर, मार्च 6 -- समाजवादी पार्टी में इन दिनों इफ्तार पॉलिटिक्स चल रही है। मुस्लिम बहुल सीट कैंट से विधायक मोहम्मद हसन रूमी ने शुक्रवार को बेगमपुरवा बगाही ईदगाह में इफ्तार कराया। सपा नगर अध्यक्ष फजल महमूद सात मार्च को बगाही ईदगाह मैदान में इफ्तार करा रहे हैं। वहीं, पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के भी इस इफ्तार पॉलिटिक्स में कूदने से चर्चाएं फिर से गर्म हो गई हैं। सीसामऊ से पूर्व विधायक इरफान सोलंकी आठ मार्च रविवार को कैंट सीट में आने वाले जाजमऊ स्थित जलसा लॉन में रोजा इफ्तार कार्यक्रम करा रहे हैं। वह भी हर साल सीसामऊ क्षेत्र के चमनगंज स्थित हलीम कॉलेज मैदान में रोजा इफ्तार कराते थे। हालांकि उनका कहना है कि जाजमऊ में वह इस बार व्यक्तिगत इफ्तार करा रहे हैं। हलीम कॉलेज में भी कराएंगे। यह बात इसलिए चर्चा का विषय है क्योंकि इरफान ने पिछले साल पेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.