आगरा, मार्च 23 -- छावनी परिषद ने कर और किराए का बकाया न चुकाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। कैंटोनमेंट बोर्ड की टीम ने शॉपिंग आर्केड स्थित दो दुकानों को सील कर दिया है। ये दुकानें परिषद की संपत्ति है, जो लीज पर दी गई हैं। इन दुकानों पर लाखों का कर बकाया चल रहा था। राजस्व अधीक्षक पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि शॉपिंग आर्केड की दुकान नंबर एफ- पांच और एफ- आठ क्रमश विजय लक्ष्मी और विद्या देवी गोयल के नाम आवंटित हैं। एफ पांच पर करीब 258637 रुपये और एफ आठ पर 533321 रुपये का बकाया है। छावनी परिषद ने संबंधित आवंटियों को कई बार नोटिस जारी किए, लेकिन कोई भुगतान नहीं किया गया। लगातार अनदेखी के बाद छावनी परिषद ने नियमानुसार कार्रवाई कर दोनों दुकानों को सील कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हडकंप मच गया। अन्य बकायेदार...