अल्मोड़ा, अप्रैल 8 -- रानीखेत,नवीन भट्ट। कैंट इंटर कालेज में नव प्रवेशोत्सव मनाया गया। इस दौरान छावनी परिषद की ओर से चल रहे मिशन ज्ञानोदय के तहत मिल रही सुविधाओं की जानकारी दी गई। अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब, एआई रोबोटिक लैब, खगोल प्रयोगशाला और पुस्तकालय का लाभ लेने की अपील की गई। सभासद मोहन नेगी, प्रधानाचार्य डा. भुवन पांडे आदि ने सभी छात्रों को पुरस्कार बांटे। छात्रों को सहयोग करने के लिए चितरंजन मंगोली, विनोद बिष्ट, इंजीनियर नीलेश मंगोली का आभार जताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...