कानपुर, जनवरी 2 -- चकेरी। कैंट में शुक्रवार दोपहर को टाइल्स कारीगर कर्ज से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कैंट के मैकूपुरवा निवासी 45 वर्षीय बाबूराम निषाद टाइल्स लगाने का काम करते थे। उनकी पत्नी अनीता करीब तीन साल से अपने मायके चकेरी के घाऊखेड़ा में रह रही हैं। दंपति के कोई संतान नहीं थी। बाबूराम के भतीजे रवि निषाद ने बताया कि चाचा शुक्रवार को जब अपने काम पर नहीं पहुंचे तो वहां से घर पर फोन आया। इसके बाद वह लोग चाचा के घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। अंदर जाकर देखा तो नीचे के कमरे में पंखे पर साड़ी के सहारे चाचा बाबूराम का शव लटक रहा था। रवि के अनुसार उनकी चाची अपने मायके में रहती थी, जहां पर चाचा का आना जाना रहता था। रवि ने बताया कि चाची ने कई संस्थाओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.