रामगढ़, मार्च 9 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि।भारतीय जनता पार्टी हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल का जन्मोत्सव रामगढ़ कैंट मंडल में धूमधाम से मनाया गया। इसका नेतृत्व रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने किया। उन्होंने सांसद को अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर बधाई दिया। साथ ही स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर राजीव पामदत्त, शीतल सिंह, दीपक सोनकर, शशि शेखर सिंह, संतोष शाह, ऋषिकेश सिंह, संजय अग्रवाल, अजीत गुप्ता, सौरभ जयसवाल, अमित ठाकुर, जगदीश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, अरविंद सिंह, धीरेंद्र साव आदि मौजूद थे।फोटो रामगढ़ 61 सांसद को अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते कैंट भाजपा अध्यक्ष सुशांत पांडेय और अन्य।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...