रामगढ़, अप्रैल 11 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी कैंट मंडल में स्थापना दिवस को लेकर सभी वार्ड में धार्मिक स्थलों, चौक-चौराहों में स्वच्छता अभियान सह प्रबुद्ध जनों का सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को शिबू कॉलोनी प्राचीन हनुमान मंदिर के प्रांगण में स्वच्छता अभियान और सम्मान कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रभारी बिनु देवी ने मुख्य अतिथि बृज किशोर सिंह और अनीता देवी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर रामगढ़ कैंट मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय, किरण शर्मा, चिंतामणि देवी, प्रतिमा देवी, सरोज देवी, अनीता देवी, बेबी दीदी, शांति देवी, सुलेखा देवी, बिंदु देवी, नीता देवी, भवानी देवी, अमित अग्रवाल, कैंट मंडल महामंत्री ऋषिकेश सिंह, मंत्री किरण शर्मा, आकाश गुप्ता, दीपक कुमार, प्रकाश गुप्ता, देव कुमार, अमित पाठक आदि म...