बरेली, मार्च 7 -- कैंट बोर्ड की ओर से शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत आरए बाजार में कचरा पृथक्करण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्वच्छ भारत मिशन टीम द्वारा वार्ड के स्थानीय नागरिकों से संवाद कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। बोर्ड की टीम ने गीला, सूखे कचरे के साथ ही सैनिटरी कचरा जैसे सेनेटरी पैड, डायपर, घरेलू हानिकारक कचरा जैसे बैटरी, बल्ब, दवाइयों के अवशेषके पृथक्करण की विस्तृत जानकारी दी गई। इस संबंध में कैंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु जैन ने अपील करते हुए कहा कि नागरिक सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, नालियों एवं खुले स्थानों पर कचरा न फेंकें। इस अभियान में सफाई अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी, एएसआई राजेश कुमार समेत अन्य का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...