मेरठ, मई 20 -- कैंट बोर्ड प्रशासन ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों आबूलेन और सदर बाजार में अतिक्रमण और होर्डिंग्स के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ा है। सीईओ के सख्त निर्देशों के अनुपालन में बुधवार को आबूलेन और सदर बाजार में सघन अभियान चलाकर बड़ी संख्या में अवैध होर्डिंग्स हटाए गए और सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण मुक्त कराया गया। वहीं दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई। सीईओ के निर्देश पर राजस्व अधीक्षक हितेश कुमार राय की देखरेख में संपन्न हुई। आबूलेन और सदर बाजार जैसे व्यस्त इलाकों में सड़कों और फुटपाथों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। बिना अनुमति लगाए गए अवैध होर्डिंग्स और बैनरों को टीम ने जब्त कर लिया। कैंट बोर्ड के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगी। आने वाले दिनों में भी अतिक्रमण और अवैध होर्डिंग...