कैंट बोर्ड दफ्तर पर सपा का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक
मेरठ, जून 4 -- कैंट बोर्ड में मनोनीत सदस्य डॉ. सतीश शर्मा को रिश्वत लेते सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में सपाइयों ने डॉ. सतीश शर्मा की सदस्यता समाप्त करने एवं भ्रष्टाचार मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कैंट बोर्ड दफ्तर पर प्रदर्शन किया। सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष हरप्रीत आहूजा, सपा प्रदेश सचिव विपिन चौधरी, रविंद्र प्रेमी, सौरभ अग्रवाल, निरंजन सिंह, सरदार जीतू सिंह नागपाल, उमाशंकर खटीक, मृदुला यादव, इरफान अहमद, हयात सलमानी, अनंत यादव, डॉ. नूर रहमानी समेत सपा कार्यकर्ता कैंट बोर्ड दफ्तर पहुंचे। उन्होंने भ्रष्टाचार मामले में जैसे ही विरोध प्रदर्शन शुरू किया तो पुलिस पहुंच गई। वहां सपाइयों एवं पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। इसके बावजूद सपाइयों ने प्रदर्शन किया और सीईओ के नाम ज्ञापन सौंपा।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.