मेरठ, मार्च 29 -- पश्चिम यूपी सब एरिया के डिप्टी जीओसी और स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर संजीव कुमार सिंह ने मेरठ कैंट बोर्ड के नए अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले ब्रिगेडियर निखिल देशपांडे अध्यक्ष थे, जिसका गत दिनों ट्रांसफर हो गया। शनिवार को नए अध्यक्ष के शपथ ग्रहण और कार्यभार ग्रहण करने के लिए मेरठ कैंट बोर्ड की विशेष बैठक हुई। बैठक में नियमानुसार नए अध्यक्ष के तौर पर पश्चिम यूपी सब एरिया के डिप्टी जीओसी और स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर संजीव कुमार सिंह ने स्वत:शपथ लेकर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, मनोनीत सदस्य डॉ. सतीश चंद्र शर्मा, कैंट बोर्ड सीईओ जाकिर हुसैन और कैंट बोर्ड के अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...